सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भिण्ड के द्वारा ग्रामीण बेरोजगार युवक-युवतियों के स्वरोजगार हेतु 64 प्रकार के निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ

0
26

पंजीयन की अतिम तिथि 11 अप्रैल रहेगी

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, भिण्ड द्वारा ग्रामीण बेरोजगार युवक-युवतियों हेतु 30 दिवसीय निःशुल्क कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग, मोबाईल रिपेयरिंग, सिलाई एवं ब्यूटीपार्लर प्रशिक्षण एवं अन्य 64 प्रकार के प्रशिक्षण शीघ्र प्रारम्भ किये जा रहे है।

इस हेतु पंजीयन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2025 र्निधारित है कृपया अतिशीघ्र पंजीयन करवाएं एवं प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त करें। जिससे बेरोजगार युवक-युवतियों द्वारा प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त कर स्वयं स्वावलम्बी होकर स्वरोजगार स्थापित कर आत्मर्निभर हो सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रायोजित होकर पूर्णतः निःशुल्क है।

प्रशिक्षण हेतु आयु सीमा 18 से 45 वर्ष एवं ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत बीपीएल कार्डधारक/स्व सहायता समूह परिवार के सदस्य/ मनरेगा जॉबकार्ड धारी शिक्षित युवक-युवतियों को प्राथमिकता प्रदान की जायेगी। इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियां जो कि उपरोक्त कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं उनसे आग्रह है कि वह प्रशिक्षण हेतु निःशुल्क पंजीयन के लिए शीघ्र अतिशीघ्र कार्यालय सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बस स्टेण्ड के सामने, जिला पशु चिकित्सालय परिसर, भिण्ड में सम्पर्क कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here